sports - Indian news paper

Breaking

Home Top Ad

Blog make by Xgamer

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 19 June 2018

sports

मॉस्को: डेनमार्क के दिग्गज मिडफील्डर विलियम क्विस्ट पसलियों में चोट के कारण बाकी बचे फीफा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. डेनमार्क फुटबाल फेडरेशन ने इसकी जानकारी दी.

33 साल खिलाड़ी शनिवार को पेरू के खिलाफ खेले गए मैच में जेफरसन फारफान के साथ टकराने के कारण चोटिल हो गए और उन्हें पिच से वापस ले जाना पड़ा. उनके स्थान पर लासे स्कोने को मैदान पर भेजा गया.

डेनमार्क फुटबाल महासंघ ने ट्विटर पर जारी पोस्ट में कहा, "क्विस्ट को पसलियों में चोट लगी है और वह अपने घर डेनमार्क वापस जा रहे हैं. टीम के सभी खिलाड़ियों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है."

क्विस्ट भले ही डेनमार्क की टीम में तकनीकी रूप से अधिक भूमिका न निभा पाएं हों, लेकिन राष्ट्रीय टीम के लिए खेले गए 84 मैचों के अनुभव से वह अहम खिलाड़ी हैं. हालांकि अभी टीम में उनकी जगह कौन लेगा इस बात की घोषणा नहीं की गई है. डेनमार्क ने अपने पहले मुकाबले में पेरू को 1-0 से हराया था.

from sports https://ift.tt/2JWE44E

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages