नई दिल्लीः एमेजन पर चल रही प्राइम डे सेल आज रात 12 बजे खत्म हो रही है. इस सेल के खत्म होने से पहले सेल की कुछ खास डील का फायदा आप उठा सकते हैं. अगर आप बजट कीमत में सैमसंग के स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो ये आपके लिए ये सेल बेहतर विकल्प साबित हो सकती है. इस सेल में गैलेक्सी On 7 प्राइम पर अच्छी छूट मिल रही है, इस फोन को यहां 3000 रुपये कम कीमत में खरीदा जा सकता है. प्राइम डे सेल में गैलेक्सी 11,990 रुपये में उपलब्ध है, जिसकी बाजार में कीमत 14990 रुपये है. इस फोन का 64 जीबी मॉडल अभी सेल के लिए उपलब्ध है.

क्या है गैलेक्सी On7 Prime में खास? मेटल यूनीबॉडी वाले सैमसंग गैलेक्सी On7 प्राइम में 5.5 इंच का फुल HD डिस्प्ले है जो 1080x1920 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है. इसमें 1.6GHz ऑक्टाकोर Exynos 7870 प्रोसेसर दिया गया है. ये स्मार्टफोन दो वेरिएंट 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसकी स्टोरेज एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकती है. ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा ओएस पर चलता है.

कैमरा फ्रंट की बात करें तो गैलेक्सी On7 प्राइम में 13 मेगापपिक्सल का रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का ही फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. खास बात ये है कि सैमसंग का ये बजट स्मार्टफोन सैमसंग पे सपोर्टिव है.

कनेक्टिविटी फीचर में 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm जैक शामिल हैं. फोन का होम बटन फिंगरप्रिंट सेंसर भी है. On7 प्राइम की बैटरी 3300mAh है.

ये फोन सैमसंग मॉल के साथ आता है. सैमसंग मॉल फीचर की बात करें तो ये एक नया फीचर है जहां किसी भी प्रोडक्ट की तस्वीर खींच कर सकते हैं और तस्वीर के जरिए सैमसंग मॉल पर उस प्रोडक्ट को खोजा जा सकते हा. सैमसंग मॉल आपके गैलरी एप से तस्वीरें लेने में सक्षम है. ये एक ऐसा एप है जहां आपको कई ऑनलाइन वेबसाइट के प्रोडक्ट मिलेंगे. यानी इसके जरिए कई वेबसाइट एक ही प्लेटफॉर्म पर होगीं.

from gadgets https://ift.tt/2uHgx1k
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
No comments:
Post a Comment